पत्नी इंद्रावती देवी ने श्रद्धाजंलि देकर दोहराया गरीब कन्याओं के विवाह-शिक्षा का संकल्प
दोहरीघाट/मऊ। नगर में विजयी दल हिंदू अखाड़ा के संस्थापक व प्रमुख समाजसेवी स्व कालिका प्रसाद मद्धेशिया के द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। उनका का देहांत 23 जनवरी 2021 को लखनऊ के पीजीआई में इलाज के दौरान 75 वर्ष की आयु में हुआ। युवावस्था से ही सामाजिक सेवा में अग्रणी भूमिका रखने वाले स्व. कालिका प्रसाद के जाने के बाद समाज में एक निर्वात की स्तिथि है।
उन्होंने भगवान श्रीराम और परशुराम की मिलन स्थलीय दोहरीघाट में 50 वर्ष पूर्व विजयी दल हिंदू अखाड़ा की स्थापना की। जिसके अंतिम समय तक संस्थापक उस्ताद बने रहे और पूर्व नगर अध्यक्ष पद प्रत्याशी भी रहे। समाज के हर वर्ग की मदद को तत्तपर अपने जीवनकाल में कई अभूतपूर्व कार्य किये। उन्होंने महिला शिक्षा महाविद्यालय एवं मंदिर जैसे सामाजिक स्थलों के लिए करोड़ों की भूमि दान की उसके साथ ही उन्होंने समाज के निचले तबके के कई परिवार की लड़कियों के विवाह का पूरा खर्च उठाया जिसके लिए परिवारीजन आज भी कृतज्ञ है।
उनके के सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाने का बीड़ा उनके परिवार ने उठाया है जिसके लिए 23 जनवरी 2021 को प्रथम पुण्यतिथि पर पत्नी इंद्रावती देवी पुत्र अवधेश, राजेश, बृजेश, प्रभात एवं पुत्री रीता व रेखा गुप्ता द्वारा श्री कालिका प्रसाद सेवा मिशन का उद्धघाटन किया गया था। साथ ही एक गरीब परिवार की कन्या को गोद लेकर उसके विवाह हेतु 1 लाख 11 हज़ार रु. एवं उसकी शिक्षा का खर्च का महादान दिया गया था। पिछले वर्ष दान पाने वाले लाभार्थिनी के पिता महेश पुत्र बनारसी व माता किरण जो दोहरीघाट निवासी है।
इस वर्ष द्वितीय पुण्यतिथि पर भी एक गरीब कन्या के विवाह हेतु एक लाख ग्यारह हज़ार रुपये एवं उसकी शिक्षा के खर्च का महादान किया गया। इस वर्ष दान पाने वाले लाभार्थिनी का नाम कीर्ति साहनी माता पुष्पा देवी पिता सोनू साहनी निवासी मल्लाह टोला, दोहरीघाट है। इसके साथ ही गरीबो को 50 कम्बल भी वितरण किया। कार्यक्रम में लगभग एक हज़ार लोगों को प्रसाद भोज का वितरण किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन प्रेमा नेत्रालय मऊ के डॉ. पवन मद्धेशिया, पार्वती महिला महाविद्यालय के प्रमुख लाल विहारी दुबे, मोती मद्धेशिया, किशोरी यादव एवं अलगु जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।


0 Comments