सोशल मीडिया पर आरटीओ दफ्तर की वसूली लिस्ट वायरल-परिवहन मंत्री ने दिए जांच के आदेश


वाराणसी। सोशल मीडिया पर आरटीओ दफ्तर की वसूली लिस्ट वायरल हो रही है. यह लिस्ट अधिकार सेना के संयोजक पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वायरल की है. उन्होंने रविवार को चंदौली के आरटीओ दफ्तर की वसूली लिस्ट को ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और चंदौली के जिलाधिकारी को ट्वीट किया है. इस ट्वीट के साथ वसूली लिस्ट संलग्न की गई है.

आरोप है कि गाजियाबाद से नए एआरटीओ के आने के बाद सूची बनाई गई है. सूची में एक आरआई और एक लिपिक का भी नाम दिया गया है. आरटीओ कार्यालय में कई निजी व्यक्तिों को रखकर वसूली कराई जाती है. अधिकार सेना के संयोजक ने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

वसूली लिस्ट में तय रेट

ड्राइविंग लाइसेंस-1000 रिन्युअल-300-500

फिटनेस-छोटे वाहन-700 बड़े वाहन-1000
फर्जी बीमा होने पर-छोटे वाहन-1000 व बड़े वाहन-1500
एनओसी के लिए-छोटे वाहन-1500 बड़े वाहन-3000
कामर्शियल वाहन- 500-5000
ट्रांसफर के लिए-बाइक-400, कार-800, ट्रक-1500,
बिहार के पता वाले वाहन का-ट्रक-6000, पिकअप-3000 रुपये.

इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि वसूली लिस्ट की जानकारी मिल गई है. अधिकारियों को जांच का निर्देश किया गया है.

Post a Comment

0 Comments