आजमगढ़। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2021 22 की कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद जावेद खान ने आज जारी किया है। जिसको महाविद्यालय के वेबसाइट एवं विभाग के सूचना पट्ट पर देखा जा सकता है।
प्रयोगात्मक परीक्षा 12 सितंबर 2022 को सुबह 11 बजे से अनुक्रमांक 22201258974 से 22201259178 तक एवं 13 सितंबर को दोपहर 12:15 से अनुक्रमांक 22 2012 59 179 से 22 2012 6699 तक वाणिज्य विभाग में संपन्न होगा। विभागाध्यक्ष ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा हेतु छात्रों को आधुनिक युग में व्यवसाय के लिए कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग की महत्ता अथवा कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग के लिए प्रयुक्त सॉफ्टवेयर टैली की विशेषताएं या उपयोगिता टॉपिक में से किसी एक पर अंतिम रूप से 10 सितंबर 2022 तक विभाग में रिपोर्ट फाइल करना आवश्यक है।
उक्त सूचना की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी दर्शनशास्त्र के सहायक प्रोफेसर डॉ बीके सिंह ने दी है । डॉ सिंह ने कहा कि उक्त निर्धारित तिथि एवं समय पर बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की सभी छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र तथा महाविद्यालय का आईडी प्रूफ के साथ अनिवार्य रूप से वाणिज्य विभाग में उपस्थित रहे।

0 Comments