लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज इलाके में स्थित पांच सितारा होटल लेवाना सूईट में अचानक आग लग गई. जिसमें कई लोगों के झुलसने और 1 पुरुष और 1 महिला की मौत की सूचना मिल रही है. अभी भी होटल में फंसे हैं. मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड लोगों को होटल से बाहर निकालने और आग पर काबू पाने के काम में जुट गए है होटल के कमरों की खिड़कियों के शीशों को तोड़कर लोगों को निकाला जा रहा है. आशंका है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है. बताया जा रहा है कि जिस फ्लोर पर आग लगी उस पर 30 कमरे हैं. उनमें से 18 रूम बुक है. हादसे के समय वहां 40 से 45 लोग रहे होंगे.
होटल के सेकेंड फ्लोर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. पता चल रहा है कि कमरा नंबर 214 में एक परिवार फंसा हुआ है. एक कमरे में दो लोग बेहोश हो गए. चौथे फ़्लोर पर सिर्फ़ बॉर है. कटर से शीशे काटे जा रहे है. एक शख्स को रस्सी से बांधकर सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकाला गया. होटल से निकाले जा रहे सभी लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा है. बताया जा रहा है कि सुबह पौने आठ के करीब होटल में धुंआ निकलता दिखा. अलार्म बजने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई.
आग होटल की तीसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पूरे होटल में फैल गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 20 गाड़ियां पहुंची हैं. फायर ब्रिगेड के जवान खिड़कियों से होटल में घुसकर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. आग पर काबू पाने के लिए भी लगातार फायर ब्रिगेड के जवान जूझ रहे हैं. होटल से निकालकर कुछ लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, होटल लेवाना सूईट पूरी तरह से पैक है. होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ना ही एकमात्र विकल्प है. ऐसे में खिड़कियों के शीशे काटने के लिए मशीन मंगाई गई है. होटल लेवाना सूईट में आग लगने की सूचना पर लखनऊ के डीएम समेत प्रशासन और पुलिस के सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए हैं.

0 Comments