आजमगढ़ः सावधान! बिना हैलमेट निकले तो घर पहुंचने से पहले कट जाएगा ई-चालान...


पंकज सिंह
आजमगढ़। जिले में आए दिन सड़क हादसें में लोग जान गंवा देते है। जिसकों रोकने के लिए पुलिस लगातार चेंकिग अभियान चला रहा है। पुलिस ने जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 772 वाहनों का चालान व 01 वाहन सीज किया है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाये गये अभियान में कुल 105 स्थानों’ पर चेकिंग की गई जिसमें 3189 वाहनों को चेक’ किया गया।

बिना नम्बर प्लेट की गाडी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवको द्वारा मोटरसाईकिल पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 772 वाहनों का चालान किया गया तथा थाना मेहनाजपुर से 01 वाहन को सीज किया गया।

Post a Comment

0 Comments