आजमगढ़ः दीवानी बार एसोसिएशन सख्त, फर्जी अधिवक्ताओं के खिलाफ चलेगा अभियान


पंकज सिंह

आजमगढ़। बिना पंजीकरण कराये दीवानी कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले फर्जी अधिवक्ताओं के खिलाफ दीवानी बार एसोसिएशन ने सख्त रुख अपनाया है। दीवानी बार एसोसिएशन के मंत्री राजेश कुमार सिंह पराशर ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर के चेतावनी दी है। कहा कि जो भी नए अधिवक्ता इस पेशे में आना चाहते है वे पहले उत्तर प्रदेश बार कौंसिल में अपना पंजीकरण करा के सी ओ पी युक्त परिचय पत्र हासिल करें।

उन्होंने बताया कि ऐसा संज्ञान में आया है कि दीवानी न्यायालय परिसर में कुछ लोग कानून की पढ़ाई पढ़ कर बिना उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में पंजीकरण कराए दीवानी कचहरी में काली कोट तथा बैंड लगाकर अपने आप को अधिवक्ता बता कर न्यायालयों में उपस्थित हो रहे हैं और कार्यालयों में फाइलों का मुआयना कर रहे हैं।

इस विषय में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी ऐसे फर्जी लोगों पर रोक लगा रखी है। बिना पंजीकरण के काली कोट तथा बैंड बांधे कोई व्यक्ति दीवानी परिसर में दिख गया या किसी के खिलाफ ऐसी शिकायत आई तो संघ ऐसे शख्स के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करेगा।

Post a Comment

0 Comments