आजमगढ़ः 25 हजार का इनामिया लूट के 2 सोने की चेन संग धराया, मुख्य आरोपी को पहले ही भेजा गया जेल


पंकज सिंह
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चेन स्नैचर सुमित उपाध्याय के सहयोगी 25 हजार का इनामिया मोती जायसवाल को पुराना बस स्टैण्ड के पास मोहल्ला मडया जयराम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लूट के दो सोने की चेन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी निवासी अंशु गुप्ता पुत्र रामप्यारे गुप्ता मोहल्ला हीरापट्टी की माता श्रीमती बिन्धवासनी गुप्ता पत्नी रामप्यारे गुप्ता रोज की तरह 23 अगस्त को सुबह लगभग 6 बजे अपने निजी निवास से टहलने जा रही थी की फातिम स्कूल से सुपर स्पेलन्डर गाड़ी से आकर सोने का चेन छिनकर भाग गया।

पुलिस ने मौके पर लगे सीसी कैमरा मे जब देखा गया तो स्थानीय लोगो ने वारदात करने वाले व्यक्ति को पहचान गये सुमित उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय है जो मोहल्ला पूरा जोधी का रहने वाला है। दूसरी घटना 23 जून बागेश्वर नगर निवासी आशा देवी पत्नी चौथी यादव ने साथ हुई। आशा देवी हरवंशपुर की तरफ से टहलने के बाद वापस घर लौट रही थी लेकिन जैसे ही बवाली चौराहा ( लाइफ लाइन चौराहा) के पश्चिम कठवा पुल पर पहुँची थी। तभी मोटर साइकिल सवार बदमाश गले से चेन छीन कर फरार हो गया। इन दोनों घटनाओं में विवेचना के दौरान सुमित उपाध्याय व उसके साथ मोती जायसवाल का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने सुमित उपाध्याय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वही उसका साथी मोती जायसवाल फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक शशी चन्द चौधरी, उ0नि0 सुनील कुमार दूबे स्वाट टीम द्वितीय के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान पुराना बस स्टैण्ड के पास मोहल्ला मडया जयराम से समय 6.15 बजे आरोपित मोती जायसवाल पुत्र धन्नी प्रसाद जायसवाल सा0 पचहटिया थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि सुमित उपाध्याय जो लूट की घटना करता है वह मेरे पास लूटी गयी सोने की चेन लाकर कम दाम पर बेचता था इसलिये मुझे भी फायदा होता था। पुलिस ने उसके पास दो लूट के सोने की चेन भी बरामद किया।

Post a Comment

0 Comments