दीप आटो मोबाइल महिन्द्रा कम्पनी के एमडी भोला प्रसाद ने किया लॉन्च
आजमगढ़। महिन्द्रा जैसी कंपनी जो हाल के दिनों में भारत में सबसे सुरक्षित कारों को बनाने के लिए जानी जाती है। महिंद्रा ने भारत में नई 2022 स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी को पेश किया है। 2022 महिन्द्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में अपडेटेड एक्सटीरियर स्टाइल, नए इंटीरियर और इंजन, गियरबॉक्स, और सस्पेंशन जैसे मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं। शहर के शहीदवारा स्थित दीप आटो मोबाइल महिन्द्रा कम्पनी ने गुरूवार धूम-धाम से लॉन्च किया। चीफ गेस्ट यूनियन बैंक के ने बताया कि पुराने मॉडल की तुलना में नई स्कॉर्पियो क्लासिक में बेहतर आराम मिलेगा। नई स्कॉर्पियो क्लासिक में बदलावों की बात करें तो नई एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी फॉग लैंप, एक ज्यादा मस्कुलर बोनट और एक हल्का एल्यूमीनियम इंजन मिलता है जो 14 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देता है।
स्कॉर्पियो क्लासिक में 130 बीएचपी का डीजल इंजन मिलता है जो मैनुअल गियरबॉक्स की मदद से 300 एएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं वैरिएंट्स की बात करें तो 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को दो क्लासिक एस और क्लासिक एस 110 में पेश किया गया है। ये दोनों वैरिएंट्स छह कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होंगे। इनमें रेड रेज, नेपोली बैक, डीसैट सिल्वर, पर्ल व्हाइट और एक नया गैलेक्सी ग्रे रंग शामिल हैं। जनरल मैनेजर जितेन्द्र शर्मा ने बताया की नई 2022 स्कॉर्पियो क्लासिक के दोनों वैरिएंट्स में फीचर्स में क्या फर्क हैं। सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से, स्कॉर्पियो क्लासिक एस वैरिएंट में ईबीडी के साथ एबीएस, डुअल एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, इंजन इम्मोबिलाइजर और मैनुअल सेंट्रल लॉकिंग मिलता है।
दीप आटो मोबाइल के एम डी भोला प्रसाद ने बताया एस 11 स्कॉर्पियो क्लासिक का हाई-स्पेक वर्जन है। क्लासिक एस में मिलने वाले फीचर्स के अलावा, क्लासिक एस 11 में स्टैटिक बेंडिंग फंक्शनलिटी के साथ प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप और 17-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इंटीरियर में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, एक फॉक्स लेदर स्टीयरिंग व्हील, एक हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और बहुत कुछ है। 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक एस 11 में स्मार्टफोन मिररिंग विकल्प, क्रूज कंट्रोल, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, रियर वॉशर और वाइपर के साथ 9.0-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। नई स्कॉर्पियो क्लासिक के दोनों वैरिएंट में सेफ्टी फीचर एक जैसे ही हैं। मौके पर कम्पनी के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।



0 Comments