40वीं अंतर्जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आजमगढ़ बना चैम्पियन


आजमगढ़। शहर के पुलिस लाइन में 40वीं अन्तर्जनपदीय बैडमिन्टन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2022 में आजमगढ़ का दबदबा बरकरार रहा है. फाइनल विजेता बैडमिन्टन व टेबल टेनिस दोनो (पुरुष) में जनपद आजमगढ़ तथा बैडमिन्टन (महिला) में जनपद गाजीपुर व टेबल टेनिस (महिला) में मिर्जापुर प्रथम के खिलाड़ी विजयी घोषित किए गए.

बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन में 40वीं अन्तर्जनपदीय बैडमिन्टन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2022 का समापन किया. जिसमें 10 जिलों के कुल 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. पुलिस अधीक्षक ने विजेता टीम के कुल 16 खिलाड़ियों को चल वैजयंती शील्ड, प्रशस्ति पत्र व स्वर्ण पदक से सम्मानित किया. उप-विजेता टीम के 16 खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व रजत पदत से सम्मानित किया.

बैडमिन्टन पुरुष में आजमगढ़ के शशिशेखर सिंह, वीनेश सिंह, रजनीश सिंह व रवि कुमार गुप्ता विजेता बनेे. जबकि बैडमिन्टन महिला में गाजीपुर की आकांशा पाठक, आकांक्षा बौद्ध, राधा यादव व सुधा कुमारी विजयी घोषित हुई. टेबल टेनिस पुरुष में आजमगढ़ के शैलेन्द्र लाल (एसपी सिटी), जीत पाल, सलमान खान व अनिकेत शुक्ला, टेबल टेनिस महिला में मिर्जापुर जनपद की शानू शुक्ला, प्रियंका कुशवाहा, शैलो यादव व दिव्या सिंह विजेता रही. पुरस्कार वितरण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments