आजमगढ़। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भट्ठा मालिकों की हड़ताल लगातार जारी है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर शनिवार को सदर तहसील के सठियांव ब्लॉक सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में ब्रिक किल्न ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में एक स्वर से सभी भट्ठा मालिकों ने कहा कि सरकार की नीतियां भट्ठा संचालन के खिलाफ हैं, ऐसे में भट्ठा मालिकों को काफी नुकसान के दौर से गुजरना होगा। इसलिए ईंट भट्ठा बंद रखने में ही भलाई है।
एसोसिएशन के महामंत्री रमाकांत सिंह ने कहा कि जीएसटी व कोयला की दरों में बेतहाशा वृद्धि, प्रदूषण और खनन जैसी तमाम समस्याओं को लेकर पूरे देश में हड़ताल चल रही है। इस हड़ताल का सभी को मिलजुलकर समर्थन करना होगा तभी भट्ठा मालिकों का अस्तित्व बचेगा। मंत्री अमित मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों इलाकों में चल रहे ईंट भट्ठे मजदूरों की रोजी रोटी का बहुत बड़ा जरिया है। सरकार इन भट्ठों से राजस्व प्राप्त करती है तो सरकार को कुटीर उद्योग के रूप में चल रहे इन भट्ठों को सहूलियत प्रदान करना चाहिए ना कि उनका शोषण करना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए राज तिलक यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही सरकार उनकी बातें सुनेंगी।
वहीं भट्ठा मालिक राजन सिंह ने संबोधित करते हुए भट्ठा मालिकों की कमियों और अच्छाइयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर रमेश जी, अवधेश प्रताप सिंह, राम नवल यादव, सुरेश यादव, अनिरुद्ध प्रकाश राय, अरविंद कुमार सिंह, रणधीर सिंह, कमलेश कुमार, पंकज सिंह, मिस्टर अबूसाद, कमला यादव, प्रेम शंकर यादव, संतोष यादव, नंदकिशोर चौहान, सुभाष चौबे, त्रिलोकी सिंह, इश्तियाक अहमद, अफजाल अहमद, हरि प्रकाश राय, आकाश राय, अबुल फैज, राजेश प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 Comments