ई-टैब पाकर खिल उठे श्री दुर्गा जी नर्सिंग छात्राओं के चेहरे
मनीष कुमार
आजमगढ़। सेहदा स्थित श्री दुर्गा जी नर्सिंग स्कूल में शनिवार को लैंप लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं में ई-टैब का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सिग छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर लालजी यादव ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो सीधे इंसानियत की सेवा से जुड़ा है। पीड़ित मानवता की सेवा, ईश्वर की सेवा है।
उन्होंने कहा कि सभी नर्साे का यह फर्ज होता है, कि यदि उनके पास कोई पीड़ित व्यक्ति पहुंचता है, तो उनकी सेवा ही उनका पहला कर्तव्य होना चाहिए। साथ ही कहा कि यह संस्थान आजमगढ़ के श्रेष्ठतम संस्थानों में से एक है। कॉलेज का अनुशासन और यहां के शिक्षकों एवं छात्रों की प्रतिभा सराहनीय है। कहा कि श्री दुर्गा जी नर्सिग स्कूल आने वाले समय में अमिट छाप छोड़ेगा।
प्रिन्सिपल डा. एकता साहनी ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि जो भी विद्यार्थी हमारी संस्था में प्रवेश लेता है, उनको ऐसी शिक्षा दिया जाये जिससे उनके जीवन को एक नई दिशा मिल सके और व अपने सपनों को पुरा कर सके। इस मौके पर रितेश राय, राधेश्याम प्रजापति समेत समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।


0 Comments