दरअसल, सगड़ी तहसील के मानपुर पटवध गांव में लालता राय, हरीश चंद्र राय, नरेंद्र राय, विनोद राय, अमित राय, पुनीत राय और शिवानंद पांडे के बीच बंटवारे का मुकदमा 2017 से एसडीएम सगड़ी के न्यायालय में विचाराधीन है. इस मामले में लेखपाल को फाट बनाकर एसडीएम को रिपोर्ट देना था. काश्तकारों का आरोप है कि लेखपाल द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी और बार-बार टालमटोल किया जा रहा था.
काश्तकार शिवानंद पांडे ने आरोप लगाया कि लेखपाल चंद्रबली चौहान 5 हजार रूपए की मांग कर रहे है. इस बीच एक वीडियो वायरल होने लगा, काश्तकार ने आरोप लगाया कि वीडिया में लेखपाल चंद्रबली ही रिश्वत लेते दिख रहे हैं. इस वीडियो को संज्ञान में लेकर एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बुधवार को लेखपाल चंद्रबली चौहान को निलंबित कर दिया. साथ ही पूरे मामले की जांच तहसीलदार सगड़ी को सौंप दी है.

0 Comments