नगर निगम के क्लर्क ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो- वायरल करने की धमकी, गिरफ्तार


लखनऊ। महिला अपराध को लेकर शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं. इसको लेकर मिशन शक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है. बावजूद इसके कुछ सरकारी कर्मचारी ही अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. एक ऐसा ही मामला राजधानी में सामने आया है. अब गुडंबा पुलिस ने नगर निगम के क्लर्क को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है.

आरोपित नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी इंदिरानगर जोन सात में कार्यरत था. आरोपित के खिलाफ गुडंबा थाने में एक महिला ने एफआइआर दर्ज कराई थी. महिला के मुताबिक पूर्व में वह गोमतीनगर में किराए के मकान में रहती थी, जिसे ब्रोकर ने दिलाया था. ब्रोकर के साथ आरोपित भी आया था. आरोपित की महिला के पति से दोस्ती हो गई. इसके बाद वह अक्सर घर आने लगा.

आरोप है कि पीड़िता ने गुडंबा में किराए का मकान लिया, जहां पर भी नर्वदेश्वर आता था. आरोपित ने महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया और दुष्कर्म किया. आरोपित ने अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिया था. वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर आरोपित महिला से दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता ने वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपित उसे धमकी देता था. 26 जून को आरोपित महिला के घर पहुंचा था और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया.

इसी दौरान महिला का पति वहां आ गया. महिला ने पति को पूरी बात बताई तो आरोपित धक्का देकर भाग निकला. पीड़िता ने गुडंबा थाने में शिकायत की. पुलिस ने जांच के बाद आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया. आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. आरोपित लिपिक के पद पर कार्यरत है. नगर निगम की ओर से आरोपित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments