गरीबों, किसानों व युवाओं के मसीहा रहे पूर्व पीएम चंद्रशेखरः यशवंत सिंह

विधान परिषद सदस्य ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा समाज के दबे कुचले लोगों की करनी चाहिए मदद 


मोहम्मद नासिर

चिरैयाकोट/मऊ। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सदस्य विधान परिषद यशवंत सिंह के निवास चिरैयाकोट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई इस सभा की अध्यक्षता चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट जहानागंज की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह अध्यक्षता में संपन्न हुई। विधान परिषद यशवंत सिंह व सदस्य विधान परिषद विक्रांत सिंह रिशु, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने चंद्रशेखर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा के चंद्रशेखर गरीबों किसानों व युवाओं के लिए मसीहा थे। उन्होंने हमेशा इनकी लड़ाई लड़ी। कहा के हमें इनके पदचिन्हों पर चलकर समाज के दबे कुचले लोगों की मदद करनी चाहिए।

सदस्य जिला पंचायत पंकज यादव, मनोज कुमार, सुभाष सिंह कर्मी, लाल बहादुर सिंह लालू, डा0 रामवृक्ष यादव, अजीत कुमार डब्बू, बृजेश सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, अजय कुमार सिंह (प्रतिनिधी), राबी सिंह सभासद, धीरेंद्र सिंह साहब, वीरेंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान विजय सिंह, ब्लाक प्रमुख रानीपुर, प्रतिनिधी मिथलेश राम, संतोष तोमर बिन्नू प्रधान, सलमान अहमद, रियाज अहमद, बीरेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments