आजमगढ़ः युवती को घर से बुलाकर गैंगरेप कर चेहरा जलाया, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस


पंकज सिंह

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव में एक युवती को उसके घर से बुलाकर दो युवकों ने पोखरे के पास दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर उसे जलाने का प्रयास किया। जिससे युवती के चेहरे पर जलने का निशान मिला है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान का वीडियो गा्रफी कराया। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े दस बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव में देर रात एक बीस वर्षीय युवती के साथ पास के ही रहने वाले डब्बू राजभर पुत्र केदार राजभर व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे घर से बुलाकर गांव के पोखरे के पास ले जाकर दुष्कर्म किया गया और उसके चेहरे को जलाने का प्रयास किया गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दीदारगंज, सीओ फूलपुर, एसपी देहात व एसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और साक्ष्यों को संकलित किया है जिससे आगे की विवेचना में प्रयोग किया जाएगा। पीड़िता ने घटना की पुष्टि की है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। परिजनों के तहरीर पर सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पीड़िता के परिजनों से वार्ता के बाद पता चला है कि घटना का मुख्य आरोपित पीड़िता के भाई से पूर्व में परिचित है जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments