पंकज सिंह
आजमगढ़। अतरौलिया पुलिस ने एक राजनैतिक विशेष को अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो वायरल करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अतरौलिया थाना क्षेत्र के बदमाश ने अपने मोबाइल से फेसबुक पर राजनैतिक दल विशेष को गाली गुप्ता देते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।
जिससे विभिन्न वर्गाे में शत्रुता पैदा होने व विवाद होने की प्रबल सम्भावना को देखते हुए अतरौलिया थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मो0 इस्लाम हुसैन पुत्र शमीम अंसारी निवासी ग्राम तपनी थाना गड़वार जनपद बलिया हाल पता सरैया रत्नावे थाना अतरौलिया पंजीकृत किया गया। बुधवार को प्रभारी मदन कुमार गुप्ता मय हमराह का0 मनीष चौहान, का0 रामाशीष प्रजापति, का0 सुमन प्रभात के द्वारा आरोपित मो0 इस्लाम हुसैन पुत्र शमीम अंसारी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

0 Comments