बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में भव्य स्वागत
आजमगढ़। कंधरापुर स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के प्रांगण में वैश्य समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं बेतिया बिहार सांसद भारतीय जनता पार्टी डॉ संजय जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार स्टैंप मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शिरकत की। सम्मेलन में अपने समाज के उत्थान पर नेताओं ने चर्चा की, कहा कि वैश्य समाज का हित केवल भाजपा में सुरक्षित है। डॉ संजय जायसवाल ने अपने संबोधन में वैश्य वर्ग से एक जुट होकर होने वाले उपचुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आवाहन किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को वैश्य समाज से जोड़कर चलने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि रविंद्र जायसवाल ने भी भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने वैश्य समाज को व्यापार के साथ-साथ शिक्षा एवं राजनीति के क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश वैश्य समाज अध्यक्ष अजय केसरी ,बनारस सर्राफा समाज अध्यक्ष, समाजसेवी कपिल जायसवाल, संतोष जायसवाल युवा मोर्चा अन्य गणमान्य वैश्य समाज पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारीगण लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके पहले मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं वेदांता परिवार द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती मां भारती के पूजन अर्पण के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके बाद वेदांता परिवार की तरफ से आलोक जायसवाल विशाल जायसवाल ऋत्विक जायसवाल, अभिषेक जायसवाल दीनू द्वारा आए हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गढ़ का माल्यार्पण तथा मोमेंटो एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर वैश्य समाज जिला अध्यक्ष रमेश गुड्डू जायसवाल एडवोकेट बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता , राधेश्याम जयसवाल दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, शंकर सेठ, जेपी जायसवाल रतन गुप्ता, दोहरीघाट पूर्व चेयरमैन गुलाब गुप्ता, जायसवाल समाज नगर अध्यक्ष विनय जायसवाल, प्रमुख समाज सेवी बबलू सोनकर, समाज सेवी राजेश गुप्ता दोहरीघाट, बड़हलगंज से सुरेंद्र मोदनवाल किशोरी लाल जायसवाल, अन्य वैश्य समाज से जुड़े पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

0 Comments