आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के बड़े ब्राह्मण चेहरों में पूरी ताकत झोंक दी। सोमवार को कालपी बुंदेलखंड से विधायक विनोद चतुर्वेदी के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय शंकर पांडे जिला इकाई के महामंत्री हरिप्रसाद दुबे एवं समाजवादी चिंतक नेता जय प्रकाश पांडे ने रानी रानी के सराय ब्लॉक में ब्राह्मण बहुल गांवों जमूरपुर, पन्दहा, तथा कोठिया आदि में सघन संपर्क किया।
इस दौरान विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि ब्राह्मण मतदाता पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ है। आगामी 23 जून को मतदान की ताकत से ब्राह्मण समाज योगी सरकार की ब्राह्मण विरोधी नीति का उत्तर देगा और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को बड़ी जीत मिलेगी।

0 Comments