आजमगढ़ः... किसी शख्स के वजूद की पिता ही पहली पहचान- एंजल बर्ड स्कूल में मना फादर्स डे


आजमगढ़। जीयनपुर स्थित एंजल बर्ड स्कूल में फादर्स डे के अवसर पर आन लाइन ग्रीटिंग कार्ड, स्लोगन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बेमतलब की दुनिया में वो हमारी शान है, किसी शख्स के वजूद की पिता ही पहली पहचान है। इसी को आत्मसात करते हुए बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड, स्लोगन, भाषण और निबन्ध के रूप में अपने अपने पिता के भावों को अभिव्यक्त किया।

बच्चों ने अपने जीवन में पिता के महत्व को दर्शाते हुए बताया कि पिता के बिना जीवन बेकार है, पिता हमारे लिए सबसे ख़ास इंसान होते हैं। पापा बाहर से जितने सख्त रहते है अन्दर से उतने ही नरम। पापा पूरे घर का बोझ अपने कंधो पर उठाते हैं और माथे पर एक शिकन तक नहीं आने देते। वो हमारी सारी इच्छाये पूरी करते हैं चाहे उनकी अपनी इच्छा पूरी हो या न हो। आनलाइन प्रतियोगिता में कशिफा खान, इब्रा फातिमा, तान्या श्रीवास्तव सहित दर्जनों छात्र-छात्रों ने प्रतिभाग किया।

बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए भावों का सराहना करते हुए विद्यालय की कोऑर्डिनेटर जोफीशन मिर्जा ने बच्चों व अभिभावकों को साधुवाद दिया और कहा कि संस्कार सरकार नहीं परिवार देता है। अतः संस्कार विहीन शिक्षा का कोई अस्तित्व ही नहीं है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के डायरेक्टर प्रशांत कुमार सिंह, प्रिंसिपल मौसमी बिस्वास एडमिनिस्ट्रेशन फजल खान सहित सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा जिन्होंने छुट्टियों के बावजूद इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments