नई दिल्ली। अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शु्रू होगी। अग्निवीरों की भर्तियां कब शुरू होंगी और इस साल पहला बैच ट्रेनिंग के लिए कब जाएगा इस संबंध में आज तीनों सेनाओं ने अपना प्लान मीडिया के सामने रखा। अग्निपथ योजना लेकिर देशभर में हो रहे विरोध को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने रविवार को हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में तीनों सेनाओं के आला अफसरों ने योजना को लेकर उठ रहे तमाम सवालों का भी जवाब दिया।
एयर मार्शल एसके झा ने बताया कि पहले बैच के अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जून 2022 से शुरू होगी। इस बैच के लिए फेज-1 की ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होगी। वहीं पहले बैच की ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन दिसंबर में शुरू होंगे और इस प्रक्रिया को 30 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पहले नवल अग्निवीर 21 नवंबर 2022 से ओडिशा स्थिति आईएनएस चिल्का में ट्रेनिंग के लिए पहुंचना शुरू कर देंगे। नौसेना में महिला और पुरुष दोनों अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि नौसेना में पहले से ही विभिन्न जहाजों में 30 महिला अधिकारी तैनात हैं। ऐसे में नौसेना ने अग्निपथ योजना के तहत भी महिला अग्निवीरों की भर्ती का फैसला किया है।

0 Comments