शरद गुप्ता
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मईखरगपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने मां-बेटी को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने मां-बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए भाई थाने का चक्कर लगा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मईखरगपुर निवासी हिरामनी देवी पत्नी रामसूरत का आरोप है कि पड़ोस के दबंग उमाकांत चौहान व मिठाई चौहान पुत्रगण स्व0 कैलास व आशुतोष व अभिषेक पिंकू पुत्रगण स्व0 सुरेश व प्रिंस पुत्र मिठाईलाल जबरदस्ती चकरोड की जमीन पर मकान का निर्माण कर रास्ते को अवरूद करना चाहते है। विरोध करने पर मारपीट करने पर आमादा है। सोमवार को उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। तब एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवादित क्षेत्र में निर्माण न करने की चेतावनी देकर चली गई। लेकिन पुलिस के जाने के बाद दबंगों ने पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया। तब हिरामनी देवी ने उक्त निर्माण कार्य का विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंड़ों से मारा शुरू कर दिया। बचाव करने पहुंची निर्मला व बंदना को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट में हिरामनी देवी व निर्मला गंभीररूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई। इस संबंध में भाई प्रवेश ने बताया कि तहरीर लेकर थाने का चक्कर लगा रहा हूं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।


0 Comments