पंकज सिंह

आजमगढ़। निजामाबाद पुलिस ने युवती की अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पैसा व गहना लेने वाले दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 28 मई को एक व्यक्ति ने थाना निजामाबाद पर सूचना दी गई कि मेरी पौत्री का अश्लील फोटो बनाकर अभिषेक तिवारी उर्फ हैप्पी पुत्र हरिहर निवासी रघुनाथपुर थाना निजामाबाद व अजय तिवारी उर्फ टंकी पुत्र शिवाश्रय तिवारी निवासी रघुनाथपुर थाना निजामाबाद द्वारा वायरल करने की धमकी देकर पैसा व गहना लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

शनिवार को उ0नि0 अशोक दत्त त्रिपाठी मय हमराहीयान द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके घर व मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तगण बड़य़ा मोड़ पर खड़े है कही भागने की फिराक में हैं. जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर मौके पर जाकर दोनो व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये ब्यक्त का नाम पता पुछा गया तो एक ने अपना नाम अभिषेक तिवारी उर्फ हैप्पी पुत्र हरिहर निवासी रघुनाथपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ तथा दूसरे ने अपना नाम अजय तिवारी उर्फ टंकी पुत्र शिवाश्रय तिवारी निवासी रघुनाथपुर थाना निजामाबाद आजमगढ बताया कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।