भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने आना मना है पोस्टर मामले में 6 गिरफ्तार- अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस


मेरठ। जिले के एक थाने में हंगामा के विवादित पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस एक्शन में हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने आना मना है पोस्टर लगाने 6 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनमें से कई के नाम की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। रात में मुकदमा दर्ज होने से पहले ही सभी आरोपी घरों से फरार हो गए।

पुलिस की दबिश में वह हाथ नहीं है। रात भर पुलिस का एक्शन चला, जिसके बाद करीब तीन बजे सुभारती के पास एक होटल से छह युवक गिरफ्तार कर लिए गए। फिलहाल सभी को टीपी नगर थाने में रखा गया है। सभी का आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। जिन लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, उन लोगों का भी आपराधिक इतिहास होने की जानकारी मिल रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इसकी पुष्टि कर दी है।

दरअसल, मेडिकल पुलिस थाने में लगे एक कथित बैनर की तस्वीर शुक्रवार को वायरल हुई जिसमें लिखा था कि भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने आना मना है। थाने की दीवार में लगे बैनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उक्त तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ऐसा पहली बार हुआ है इन पांच-छह सालों में। सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में। ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल।

Post a Comment

0 Comments