आजमगढ़ की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मायावती ने निर्देश दिए हैं। मायावती ने बसपा मुख्यालय पर हुई बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को यूपी के निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है नए सदस्य बनाना।
कार्यकर्ताओं को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 75000 नए बसपा कार्यकर्ता एवं सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इससे पहले मायावती ने बूथ वार कमेटियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा की प्रत्येक कार्यकर्ता को जी जान से जुट जाना है और पूरी मजबूती के साथ आगे की तैयारी करनी है। बैठक में सभी मंडल कोर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष बुलाए गए थे।
0 Comments