आजमगढ़ः लूट की योजना बनाते अंतजनपदीय 5 लुटेर गिरफ्तार-सोेने-चांदी के आभूषण संग नगदी बरामद


पंकज सिंह

आजमगढ़। रानी की सराय पुलिस ने स्कार्पियों से चोरी व लूट करने वाले जनपद बिजनौर के 5 शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूट के 800 ग्राम चांदी,17.5 ग्राम सोन के आभूषण, 16940 रूपया नकद, 03 तमंचा, 05 जिंदा कारतूस .315 बोर, 5 मोबाइल फोन, बैंग काटने का कटर बरामद किया है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह व स्वाँट टीम द्वितीय प्रभारी उप नि0 श्री राजकुमार सिंह मय हमराह व उपनिरीक्षक कमल नयन दुबे थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा हाईवे मार्ग रूदरी अण्डर पास के पास स्थित प्राईमरी पाठशाला के पीछे से पांच नफर बदमाशो को लूट की योजना बनाते हुए पकड़ लिया गया।

पकड़े गये व्यक्तियो ने अपना नाम मो0 जीशान पुत्र मो0 हनीफ ग्राम हरिसिंह का भोगला थाना रायपुर शादाब जनपद बिजनौर, अनीस पुत्र यासीन ग्राम भोगनवाला थाना कोतवाली जनपद बिजनौर, नफीस पुत्र यासीन ग्राम शादीपुर डाला थाना कोतवाली जनपद बिजनौर, जीशान पुत्र नसीम ग्राम पाडला थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर, नाजिम पुत्र यामीन ग्राम कीरतपुर थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर बताया। पूछताछ में बताया कि हम लोगो का एक गिरोह है जिससे हम लोग मोटर गाड़ी, बस मे यात्रियो का सामान चेन काट कर जेवरात व नकदी चुरा लेते है तथा सवारी यदि जान जाती है तो हम मारपीट कर तमंचा दिखाकर रूपये , पैसा, गहना छीन लेते है। इससे पूर्व जनपद संतकबीर नगर, बिजनौर, झांसी व आजमगढ़ से चोरी लूट अस्लाह व चाकू मारपीट आदि मुकदमों में जेल जा चुके है।

कुछ दिन से अम्बेडकरनगर मे किछौछा शरीफ दरगाह मे रूककर जनपद आजमगढ़ व अम्बेडकर नगर मे स्कार्पियो गाड़ी से घूम फिर कर टैम्पू , टैक्सी बस मे बैठकर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर यात्रियो, विशेषकर महिलाओ के बैग व शूटकेश को खोलकर, ताला तोड़कर, चेन काटकर नगदी व जेवर चुरा लेते है अगर महिलाए अकेली मिल जाये तो लूट भी लेते है। आजमगढ़ मंे भवरनाथ चौराहा, नरौली चौराहा, रोडवेज, चेकपोस्ट तिराहा रानी की सराय, निजामाबाद आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर मौका पा कर चोरी छिनैती कर लेते है। 15 मई को समय रात साढे तीन चार बजे मो0 जीशान पुत्र यामीन ने महिला को पकड़कर गाड़ी मे बैठाकर लाकेट, लौंग, बाली कान की लूट कर कुछ दूर आगे जाकर उतार दिया था महिला विरोध कर रही थी तो उसे मारा पीटा भी था।

11 अप्रैल की रात ग्राम सिरसाल के पास एक घर मे जाकर हम पांचों लोग व उस दिन हम लोगो के साथ मो0 यामीन पुत्र स्व0 नजीर ग्राम पायला थाना कीरतपुर जिला बिजनौर भी थे। सोने व चांदी के जेवरात तथा नगदी पचपन हजार चोरी किया था। 10 फरवरी को दिन मे लगभग 11 बजे नरौली चौराहे से आटो मे मो0 जीशान , अनीस , नफीस, जीशान बैठकर तथा स्कार्पियो मे मो0 यामीन व नाजिक पीछे पीछे चल रहे थे, बनारस मार्ग पर कुछ दुर जाकर बैग का चैन काटकर बैग मे रखे सोने के जेवरात चोरी किये थे। 27 अप्रैल को नरौली चौराहे पर बस मे हम सभी महिला का बैग का चैन खोलकर सोने चादी के जेवरात तथा 12 मई को अम्बेडकनगर रोडवेज पर एक महिला के बैग से सोन-चांदी के जेवर चोरी किए।

Post a Comment

0 Comments