पंकज सिंह
आजमगढ़। पुलिस ने अतरौलिया थाना क्षेत्र के गजेन्धर पट्टी में सिद्धार्थ उर्फ गुडलक की गोली मार कर हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने तीनों के पास से 315 बोर की तंमचा व कारतूस बरामद किया है। जबकि इस वारदात में शामिल 6 और आरोपित की तलाश कर रही है।
शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 15 मई की रात अतरौलिया थाना क्षेत्र के करमैनी भट्टा के पास अंकुश राजभर पुत्र कमलेश राजभर निवासी गजेन्धर पट्टी भेदौरा, सचिन यादव पुत्र देवव्रत यादव निवासी बेमूडीह किशुनदेव पट्टी , सुभम राजभर पुत्र वकील राजभर निवासी गजेन्धर पट्टी भेदौरा, सचिन यादव उर्फ लालू पुत्र दीनानाथ यादव निवासी कटोही, अंकुल यादव उर्फ डान पुत्र चन्द्रधारी यादव सा0 मडोही, लालू यादव पुत्र सियाराम यादव सा0 मादेपुर, पवन कुमार पुत्र रामवृक्ष उर्फ फौजदार सा0 शेखपुरा, सत्यम पुत्र रामनारायन सा0 कटोही थाना अतरौलिया कुल आठ लोग पार्टी कर रहे थे।
तभी वहां से तेजी बाइक लेकर गजेन्धर पट्टी निवासी सिद्धार्थ उर्फ गुडलक सिंह निकला। इस दौरान भट्टे के पास के कीचड़ पार्टी कर रहे अकुंल यादव व लालू यादव के कपड़े व भोजन में चला गया। इस बात से नाराज दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके उपरांत सिद्धार्थ उर्फ गुडलक सिंह अपने घर चला आया। थोड़ी देर बाद पार्टी कर रहे लोग सिद्धार्थ उर्फ गुडलक सिंह के घर गए और ललकारते हुए बाहर बुलाया। जहां फिर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसी बीच अंकुल यादव उर्फ डान पुत्र चन्द्रधारी यादव ने गोली मार कर गुडलक सिंह की हत्या कर दी।
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपित अंकुश राजभर पुत्र कमलेश राजभर निवासी गजेन्धर पट्टी भेदौरा, सचिन यादव पुत्र देवव्रत यादव निवासी बेमूडीह किशुनदेव पट्टी , सुभम राजभर पुत्र वकील राजभर निवासी गजेन्धर पट्टी भेदौरा, को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

0 Comments