मऊः सिरफिरे ने भाभी व किशोरी को धारदार हथियार से लहूलुहान कर लगा ली फांसी-जाने क्या है प्रकरण


मधुबन/मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरांचल स्थित ग्राम लिलहवा में रामजन्म के पुरवा में एक युवक ने रंजिशवस मंगलवार की दोपहर अपनी भाभी व एक किशोरी पर धारदार हथियार से वार कर लहुलूहान कर दिया तथा खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस तरह की घटना सुन ग्रामीण स्तब्ध रह गए। लोगों ने घायल महिला व किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

थाना क्षेत्र के देवरांचल स्थित धरमपुर विसुनपुर ग्राम पंचायत के लिलहवा निवासी अमरजीत यादव (22) पुत्र परमहंस ने मंगलवार की दोपहर आपसी रंजिश में कहासुनी को लेकर अपनी भाभी प्रतिमा (26) पत्नी सत्येन्द्र के ऊपर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। यह देख पड़ोस की अंशिका (15) पुत्री सुबाष बचाव के लिए पहुंची। तब तक युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया तथा खुद को जाकर फांसी लगाकर जान दे दी।

घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी भाभी प्रतिमा ने दम तोड़ दी। पुलिस ने देवर-भाभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments