आजमगढ़ः दो होनहारों का दूसरी बार सीनियर नेशनल हॉकी चैम्पियन में चयन-खुशी की लहर


आजमगढ़। खेल के प्रति समर्पित जिले के दो युवा हॉकी खिलाड़ी जिसमे शिवानंद मौर्य पिता का नाम स्वर्गीय रामफेर मौर्य ग्राम लडुआ पोस्ट नासिरुद्दीनपुर कंधरापुर जिला आजमगढ़ के मूल निवासी है और दूसरे युवा खिलाड़ी अंगद मौर्य पिता का नाम शिवचंद मौर्य ग्राम दुधनारा पोस्ट कंधरापुर जिला आजमगढ़ इनके चयन से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

सीनियर नेशनल चौंपियनशिप में यह दोनों खिलाड़ी आसाम राज्य की टीम से प्रतिभाग कर रहें हैं, आजमगढ़ सिविल लाइन पर भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय व अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंटकर इन दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिया।

सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के चयन से सैकड़ो अन्य खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शित करने व जनपद का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिलेगी। जिला हॉकी सचिव मोहम्मद असद खा ने भी खुशी जाहिर की है इनके कामयाबी के पीछे परिवार और कोच का अहम योगदान है।।

Post a Comment

0 Comments