आजमगढ़। दीदारगंज पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दीदारंगज थाना क्षेत्र के गदाईपुर निवासी दयाशंकर पुत्र स्व0 श्रीराम राजभर ने थाने पर शिकायत की गयी कि मेरी की पुत्री श्वेता उर्फ गुंजा उम्र 23 वर्ष की शादी 18 जून 2021 को राजापुर निवासी जय प्रकाश पुत्र स्व0 राजबहादुर राजभर से हुई। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति जय प्रकाश राजभर द्वारा दहेज की और ज्यादा माँग करते हुए पुत्री श्वेता उर्फ गुंजा को गाली गलौज देकर मारने पीटने लगा।
8 अप्रैल को रात लगभग आठ बजे दहेज के लिए पति जयप्रकाश गालिया वगैरह देते हुए श्वेता उर्फ गुंजा को गला दबा दी। जिससे श्वेता उर्फ गुंजा की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ करें मंगलवार को पुलिस में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

0 Comments