पंकज सिंह
आजमगढ़। अहरौला पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल को पीड़ित द्वारा अहरौला थाने पर सूचना दी गयी जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी माहुल उ0नि0 श्री धीरेन्द्र बहादूर सिह द्वारा की जा रही है। विवेचना से अभियोग मे धारा 376/506 भादवि व पाक्सों एक्ट मे परिवर्तित की गयी है।
रविवार को उ0नि0 धीरेन्द्र बहादूर सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा मे वांछित आरोपी की तलाश मे कस्बा माहुल मे मामुर थे कि सूचना प्राप्त हुई की उक्त वांछित अभियुक्त रामबाबू उर्फ भाटा पुत्र रामचन्दर साकिन माहुल केवटाना थाना अहरौला माहुल तिराहे पर खड़ा है कही जाने के फिराक मे है।
इस सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए माहुल तिराहे पर पहुंच कर देकर पकड़ लिया गया पूछने पर उसने अपना नाम रामबाबू उर्फ भाटा बताया। तस्दीक इतमिनान होने पर कि पकडा गया आरोपी रामबाबू उर्फ भाटा पुत्र रामचन्दर साकिन माहुल केवटाना थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ मुकदमा उपरोक्त का वांछित अभियुक्त है जिसे समय करीब 11.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments