आजमगढ़ः धर्म परिवर्तन करने वाले दो महिला सहित चार गिरफ्तार



पंकज सिंह

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने धर्म परिवर्तन करने के आरोप में दो महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक अदद पवित्र पुस्तक बाइबिल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल को विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन अधि0 के तहत थाना बिलरियागंज में राकेश कुमार पुत्र सन्तोष चौधरी निवासी मुहल्ला विनय नगर थाना बदरपुर जिला दक्षिण पुर्व दिल्ली, अजय कुमार पुत्र चन्द्रदेव हरिजन सा0 बनकट थाना तहबरपुर, रीना देवी पत्नी चन्द्रिका राम सा0 मोलनापुर थाना सरायमीर और गीता देवी पत्नी सुग्रीव कुमार सा0 अण्डाखोर थाना बिलरियागंज एक अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

रविवार को थाना प्रभारी मय हमराह संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान नया चौक पर मौजूद थे कि सूचना मिली की आरोपी अण्डाखोर तिराहे पर कही जाने से फिराक में साधन का इन्तजार कर रहे है इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मय हमराह द्वारा नया चौक से प्रस्थान कर अण्डाखोर तिराहे के पास पहुँचे कि रोड के किनारे खड़े दो व्यक्ति व दो महिलाओं खड़ी थी, जिसे पुलिस वालो द्वारा एक बारगी घेरघार पकड़ लिया गया।

पकड़े गये व्यक्तियो से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम क्रमश- राकेश कुमार, अजय कुमार, रीना देवी व गीता देवी उपरोक्त बताये तथा राकेश कुमार के हाथ में लिये हुए एक अदद पुस्तक पवित्र बाइबिल बरामद किया गया। अभियुक्तों को समय करीब 11.40 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments