पंकज सिंह
आजमगढ़। निजामाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा है महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को SHO दिनेश कुमार यादव को सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 129/22 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 के वान्छित 1. राकिब पुत्र राशिद निवासी बारीखास चांदपुर आयमा थाना निजामाबाद आजमगढ़, 2. अबुशाद पुत्र बकरीदन निवासी बारीखास चांदपुर आयमा थाना निजामाबाद आजमगढ़, 3. गुड़िया पुत्री वकील समस्त निवासी बारीखास चांदपुर आयमा थाना निजामाबाद आजमगढ़ सेन्टरवा वाजार मे वाहन का इन्तजार कर रहे है साधन पकडकर कही भागने के फिराक मे है।
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद मय हमराह द्वारा मौके पर पहुँचकर समय करीव 9.00 बजे अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा महिला अभियुक्ता को म0 आरक्षी द्वारा हिरासत मे लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

0 Comments