आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत अंजानशहीद गांव निवासी एक बालक पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया जिससे बालक झुलस गया। उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, अंजानशहीद गांव निवासी सात वर्षीया मो. शाद पुत्र नदीम सोमवार की भोर में घर में सो रहा था। उस समय उसकी मां हुसना बगल के कमरे में सुबह की नमाज पढ़ रही थी। किसी ने खिड़की के रास्ते तेजाब फेक दिया। तेजाब बच्चे के ऊपर गिरा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला मुख्यालय लाकर एक प्राइेवट अस्पताल में भर्ती कराए। जहां बच्चे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को परिजन जीयनपुर कोतवाली पहुंच कर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिए है। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी है।

0 Comments