आजमगढ़ः रंग बरसे भीगे चुनर वाली पर देर रात झूमे पत्रकार



आजमगढ़। होली के त्योहार पर रविवार को द प्रेस क्लब की ओर से हरबंशपुर स्थित एक मैरेज हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हरिहरपुर घराने के मशहूर गजल गायक पंडित अजय मिश्र के गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान लोगों द्वारा  रंग, अबीर गुलाल की बारिश होती रही।



गीतों के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह और विशिष्ट अतिथियों एसपी यातायात सुधीर जायसवाल, प्लास्टिक सर्जन डा. सुभाष सिंह, मशहूर होमियोपैथिक चिकित्सक डा. भक्तवत्सल, अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे और हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मनीष त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद गायक पंडित अजय मिश्र ने अपने होली गीतों के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन किया। देर रात तक लोग होली गीतों पर झूमते रहे।


होली पर्व से बढ़ता भाईचारा

मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। क्योंकि ऐसे आयोजनों से आपस में भाईचारा बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने कहा कि जिस प्रकार कई रंग मिलकर एक नया रंग बनाते हैं हमें भी आपस में मिलकर एक नए समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

हर चेहरा रंगों में रंगा आया नजर

इस दौरान लोगों द्वारा रंग, अबीर, गुलाल से खेली गई होली के कारण पूरा हाल रंग से सरोबार हो गया। हर चेहरा रंगों में रंगा नजर आया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष एसके सत्येन, सचिव रवि प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, विवेक गुप्ता, संदीप उपाध्याय, रणविजय सिंह, देवव्रत श्रीवास्तव, आलोक सिंह, रामसिंह गुड्डू, डा. पीयूष सिंह यादव, अवनीश उपाध्याय, रामजीत चंदन, अश्वनी यादव, आशीष तिवारी, धीरू सिंह, हीरू सिंह, अभिमन्यु शर्मा, उदयराज शर्मा, अनुराग यादव, ज्ञानेंद्र, विनय खरवार, महंत दुर्गेश समेत दर्जनों प़त्रकार शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments