आजमगढ़ः तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमें में आरोपी भकोले सिंह गिरफ्तार



आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने लखनऊ, मऊ व आजमगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमें में आरोपी सुजीत सिंह उर्फ भकोले पुत्र भगवान सिंह निवासी उकरौड़ा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निदेश पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के डी0के0 श्रीवास्तव द्वारा टाप टेन दुर्दान्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा था जिसके क्रम में चौकी प्रभारी बलरामपुर प्रदीप कुमार मिश्रा का0 संदीप सिंह , का0 अनिल कुमार गौड द्वारा थाना कोतवाली का टाप टेन अपराधी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के ऊपर रानी की सराय, कन्धरापुर, निजामबाद, रौनापार, जीयनपुर, बिलरियागंज, मुबारकपुर. कप्तानगंज, आजमगढ़, गोमती नगर, जीआरपी चारबाग व मुहम्मदाबाद (मऊ) के थानों में तीन दर्जन से ज्यादा लूट, मारपीट व जान लेवा हमले जैसे संगीन आरोप में मुकदमें दर्ज है।

Post a Comment

0 Comments