लूटेरे ने बिजली बनाने के दौरान की थी रेखी, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
आजमगढ़। पुलिस ने दीदारगंज डबल मर्डर का 35 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। रविवार को गंवाईगांव में घर के भीतर लालावती व उनकी बेटी की लड़की आंचल मृतक पाई गई थी। पुलिस ने उनके हत्या के आरोप में एक बदमाश पकड़ कर लिया। इसके निशानदेही पर आलाकत्ल व लूटे करीब 9 लाख रूपए बरामद कर लिया है। इस दौरान बदमाश पुलिस पर फायर कर भागना चाहा तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया है।
भागने की फिराक में था हत्यारोपित
मुखबिर से सूचना मिली की डबल मर्डर से सम्बन्धित एक बदमाश अरनौला के साधन की तलाश में खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अरनौला के पास से एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछने पर व्यक्ति द्वारा अपना नाम चन्द्रजीत चौहान पुत्र लालधारी चौहान ग्राम गुवाई थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया। उसकी जामा तलाशी लेने पर उसके जेब से 74 हजार रूपया व एक अदद मोबाइल इनफिनिक्स कम्पनी बरामद हुआ।
लूट के करीब 9 लाख व जेवर बरामद
गहनता से पूछताछ की गयी तो उसने डबल मर्डर के घटना में स्वयं के द्वारा करना स्वीकार करते हुए उक्त रूपये घटनास्थल से ही लूटना बताया। और शेष पैसा व आला कत्ल पहन्सूल अमृतगंज बाजार में अपने खेत में छिपाना बताया। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके अमृतगंज बाजार के पास स्थित खेत से घटना के दिन पहने हुए खून सने कपड़े में आठ लाख नब्बे हजार चार सौ रूपये एक जीन्स का पैन्ट, जूता व सफेद बनियान व आला कत्ल पहन्सूल बरामद किया गया।
जमीन लिखाने की तैयारी में थी लीलावती
अभियुक्त को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि उसे पैसे की सख्त जरूरत थी। गांव में यह चर्चा थी कि मृतका लीलावती जमीन लिखाने के लिये प्रयास में थी और उसके लिये पैसा इक्कठा करके घऱ में लाकर रखी है। रविवार की रात्रि में करीब 8.30 बजे मृतका के घर का चौनल खुला हुआ था तो मैं चुपके से घऱ में घुसकर बरामदे में रखे तख्ते के नीचे छुप गया। रात में मृतका व उसकी नातिनी चौनल में ताला बन्द करके सो गयी। मैं वही छिपा रहा।
मरने से पहले भिड़ी थी नानी-नतिनी
रात में मृतका लीलावती बाथरूम करने उठी तब मैने उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया जिससे वह गिर पड़ी और गिरते पड़ते कमरे के अन्दर जाकर पहन्सुल उठा ली। इसी बीच उसकी नतिनी भी आ गयी उसने वार किया गया। मैने पुनः लीलावती पर वार किया गया जिससे पहन्सूल छूट गया। तब पहन्सूल उठाकर उसकी नतिनी का हत्या कर दी गयी। पुनः लीलावती पर वार का मार डाला। विस्तर पर तकिये के नीचे रखी चाबी को लेकर कमरे में रखे बक्से का ताला खोला गया जिसमें पैसे व जेवर मुझे मिले थे। पैसे व जेवर एक झोले में रख कर मैं छत पर पहुचकर, छत से लगे अमरूद्व के पेड़ के सहारे उतरकर वहा से भाग गया।
पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
जेवर व आला कत्ल पाइप बैरकडीह तालाब के पास छिपाया हूं। उक्त सूचना पर विश्वास करते हुए एसओ दीदारगंज मय हमराह अभियुक्त को साथ लेकर बरामदगी हेतु रवाना हुए। अभियुक्त द्वारा बैरकडीह के पास जेवर व आला कत्ल स्वय द्वारा छिपाया जाना बताया गया। पुलिस टीम मौके पर बरामदगी हेतु पहुची तो अभियुक्त द्वारा जेवर व आलाकत्ल पाइप देते हुए वहा पर पूर्व से छिपाये तमंचे को एकाएक उठाकर पुलिस पार्टी पर भागते हुए चार फायर किया गया। पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ किये गये न्यूनतम फायर से अभियुक्त के बाये घुटने में गोली लगी तथा पुलिस द्वारा उसे कब्जे में लिया गया। इलाज हेतु अभियुक्त को अस्पताल रवाना किया गया है।
0 Comments