यूपी पुलिस भर्ती 2022 में विज्ञापित पदों के लिए निर्धारित योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग हैं। वर्कशॉप स्टाफ पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (कक्षा 10) पास किया हो या कोई अन्य समकक्ष योग्यता प्राप्त हो। इसके साथ सम्बन्धित ट्रेड में आइटीआइ प्रमाण-पत्र किया होना चाहिए। इसके अतिरिक्त इस पद के लिए 1 जुलाई 2022 को 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक आयु वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं।
असिस्टेंट ऑपरेटर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ विषयों से 12वीं की उत्तीर्ण किया होना चाहिए और आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, हेड ऑपरेटर पदों के लिए उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया होना चाहिए और उम्र 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में यूपी सरकार के नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी।
0 Comments