आजमगढ़: बीमारी से तंग स्टाम्प विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान-सुसाइट नोट ने खोले राज



आजमगढ़। शहर में कमिश्नरी के पास सेंट्रल बार एसोसिएशन के भवन में सोमवार सुबह एक वकील के कक्ष में स्टांप विक्रेता का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्टांप विक्रेता के पास से सुसाइड नोट मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सतीश चंद्र राय पुत्र कैलाश राय सिधारी क्रॉसिंग के पास परिवार के साथ रहते थे। वो कमिश्नरी में स्टांप विक्रेता थे। सेंट्रल बार एसोसिएशन भवन के एक वकील के कक्ष में वह अपना सामान रखते थे। कमरे की एक चाबी वकील के पास और दूसरी चाबी सतीश के पास रहती थी।

पंखें से लटका मिला शव

सतीश सोमवार सुबह अपने आवास से टहलने के लिए निकले। इसके बाद वे सेंट्रल बार एसोसिएशन के भवन में चले गए। काफी समय बाद सफाईकर्मी पहुंचे। उन्होंने एक वकील का कमरा खुला देखा। अंदर गया तो पंखे से शव को लटकता हुआ देख शोर मचाया। शव मिलने की जानकरी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई।

पेट की बीमारी से तंग आकर दी जान

घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। तलाशी के दौरान सतीश के पास से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि पेट की बीमारी से तंग आ कर आत्महत्या कर रहे हैं। वकील भाई हमारे परिवार की रक्षा करें। सतीश के दो पुत्र हैं। घटना के बाद से पत्नी सीमा राय सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिधारी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

0 Comments