रानी की सराय में बहू से छेड़खानी के आरोप में ससुर गिरफ्तार




आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाकर 5 महीने पहले थाने में तहरीर दी इस सूचना पर पुलिस विवेचना के दौरान 5 महीने बाद आज घर से ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुर के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दिया। रविवार को उ0नि0 नकी हैदर रिज्वी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सीताराम उर्फ बाजा पुत्र दिलीप यादव ग्राम अराजी मती बाग थाना रानी की सराय आजमगढ़ को उसके घर अराजबागमती से समय 13.25 बजे गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments