शरद गुप्ता
आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आजमगढ़ नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद जी के जयंती के पूर्व संध्या पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे आजमगढ़ नगर की सह मंत्री स्नेहा श्रीवास्तव ने कहा कि हम विवेकानंद के आदर्शाे पर चल के देश की संस्कृति को संजोके रखने का प्रयास करना चाहिए इसे मौके पर उपस्थित आर्यमगढ़ जिले के जिला संयोजक आलोक मिश्रा ने कहा कि आज के युवाओं को विवेकानंद जी के आदर्शाे को अपने जीवन में उतारना चाहिए और अपने जीवन को सफल करने के पथ पर अग्रसर होना चाहिए। अवसर पर गोरक्ष प्रांत के मेडिविसन प्रमुख अब्दुला अजीज, प्रांत कार्यसमिति सदस्य अंतरिक्ष सिंह, विभाग संयोजक दिव्यांश राय, जिला प्रमुख पवन, दिव्यांशु, राज आदि शामिल हुए।
0 Comments