विवेक जायसवाल
अतरौलिया/आजमगढ़। स्थानीय नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन केशरी सिंह का गुरूवार सुबह करीब दस बजे 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर राजनैतिक एवं सामाजिक लोगों ने शोक प्रकट किया।
छात्र जीवन से शुरू किया राजनीतिक सफर
बता दे कि नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रहे केशरी सिंह का जन्म 1929 में हुआ था। इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा के दौरान ही सक्रिय राजनीतिक सफर शुरू किया और शुरू से ही कांग्रेस का दामन थामे रहे ।1989 में नगर पंचायत अतरौलिया के चेयरमैन चुने गए तत्पश्चात नगर वासियों के लिए विशेष योगदान दिया। मृदुल व मिलनसार स्वभाव के व्यक्तित्व, केशरी सिंह कि लोगों में एक खास पहचान रही।
इनके नाम पर ही पड़ा चौक का नाम
सभी लोगो के दुःख दर्द में हमेशा साथ खड़े रहते थे तथा इनके अनुज स्वर्गीय पन्नू सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। केशरी सिंह के इकलौते पुत्र रणविजय उर्फ विजयी सिंह व तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। इनके नाम और पहचान से ही नगर पंचायत के केशरी चौक का नाम पड़ा। इनके मृत्यु की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी तथा राजनैतिक और सामाजिक दलों के सभी लोगों ने दलीय सीमाओं को तोड़ते हुए नगर पंचायत स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किये।
आवास पर दी भावभीनी श्रद्धाजंलि
डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि आज केसरी सिंह के ना रहने से बहुत ही गहरा दुःख हुआ, जब से यहां आया तब से लेकर अब तक बराबर इनकी सेवा करता रहा, यह कहते हुए डॉ सरोज पांडेय फफक कर रोने लगे। रमाकांत मिश्रा ने कहा कि केशरी सिंह के चले जाने से बहुत बड़ा आघात हुवा है, मैं उनके बारे में शब्दों में नहीं कह सकता, बहुत ही संघर्षशील और लोगों के सुख दुःख में हमेशा साथ खड़े व्यक्ति थे। पूर्व जिलाध्यक्ष जय नाथ सिंह ने कहा कि हमारे पिता तुल्य चाचा जी के निधन का समाचार मिलते ही बहुत पीड़ा हुई ,हमेशा चाचा जी का मार्गदर्शन, आशीर्वाद मिलता रहा, आज उनके असमय चले जाने से बहुत ही दुःख हो रहा है।
इन्होेंने व्यक्त की शोक संवेदना
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ सरोज पांडेय, पूर्व चेयरमैन रामचंद्र जायसवाल ,चेयरमैन सुभाष चंद जसवाल ,राणा लाखन सिंह, नीरज मिश्रा ,महेश गुप्ता ,रजनीकांत मिश्रा, दीपक सिंह ,ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, डॉ कौशल किशोर मिश्र समेत श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
0 Comments