आप की 19 प्रत्याशियों की सूची जारी, मोहम्मदाबाद गोहना से अंकित कुमार राव व मधुबन से फौजी किशन लाल गौंड होंगे उम्मीदवार



लखनऊ। 18वीं विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने रविवार को 19 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। चार क्षेत्रों में प्रत्याशियों में बदलाव किया गया है। पार्टी ने चुनावी मैदान में सभी वर्गों को समान वरीयता देते हुए सामान्य वर्ग के नौ, ओबीसी तीन, एससी के सात उम्मीदवारों को मौका दिया है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में अब तक 302 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

आम आदमी पार्टी ने चार विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को बदला है। इनमें बांदा के तिंदवारी से अरुण कुमार शुक्ला को टिकट दिया गया है। पहले यहां से अवधेश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी। हाथरस के सिकंदराराव से मनोज यादव अब चुनाव लड़ेंगे। यहां पहले सुरेश बघेल को उम्मीदवार बनाया था। मऊ की मधुबन सीट से फौजी किशन लाल गौंड चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी ने यहां से कमलेश द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया था। इसी तरह से सीतापुर के बिसवां से आदर्श कुमार श्रीवास्तव को चुनाव लड़ने के लिए उतारा है।

आम आदमी पार्टी के 19 प्रत्याशियों की सूची

क्रम संख्या : प्रत्याशी का नाम : विधानसभा क्षेत्र

1. नानपारा : तनवीर अफसर

2. बिंदकी : विकास त्रिवेदी

3. फतेहपुर : बृजभान प्रजापति

4. हमीरपुर : राजेश कुमार बाजपेई

5. राठ (सुरक्षित) : प्रमोद कुमार

6. गोपामऊ (सुरक्षित) : रुद्र प्रताप शाही

7. सांडी (सुरक्षित) : एसके वर्मा

8. माधौगढ़ : रामजी दीक्षित

9. जफराबाद : विजय कुमार पाठक

10. मऊरानीपुर (सुरक्षित) : मोहन लाल सिंगरिया

11. तिर्वा : गीता देवी

12. सिकंदरा : नीरज कुमार दीक्षित

13. चायल : धर्मराज त्रिपाठी

14. मोहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) : अंकित कुमार राव

15. छांनबे (सुरक्षित) : मुन्ना लाल निर्मल

16. बरखेड़ा : आशीष गुप्ता

17. पूरनपुर (सुरक्षित) : कमलेश कुमार

18. रायबरेली : गौरव सिंह

19. ऊंचाहार : राहुल सिंह यादव

Post a Comment

0 Comments