फैशन मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने होटल से लगाई छलांग-जाने क्या है प्रकरण



जोधपुर। फैशन मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा इलाके में स्थित एक होटल की 7वीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। वह नीचे खड़ी कार पर जाकर गिरी और बुरी तरह घायल हो गई। उसके पैर व पसलियों में गंभीर चोट आई है। इसके बाद गुनगुन को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। इस बीच रातानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मॉडल के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अब मॉडल युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर से जोधपुर पहुंचते ही गुनगुन ने अपने पिता को फोन कर अपने साथ हुई गलत हरकत की जानकारी दी। पिता गुनगुन को लेने रेलवे स्टेशन पर खड़े थे। लेकिन मॉडल गुनगुन पिता के साथ ना जाकर होटल लॉर्ड्स इन् में पहुंच गई। होटल के काउंटर पर ही बैग रखकर वो लिफ्ट से 7 वी मंजिल स्थित रूफ टॉप पर जाकर नीचे छलांग लगा ली। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि गुनगुन के साथ उदयपुर की होटल में गलत हरकत हुई थी। गुनगुन ने अपने पिता को उदयपुर में हुई गलत हरकत की जानकारी दी थी। डीसीपी भरत भूषण ने कहा युवती के बयान के बाद पुलिस तुरंत कार्यवाही शुरु करेगी।

Post a Comment

0 Comments