पूरी तरह से बूथ हो मजबूत तभी सीएम बनेंगे अखिलेशः चंद्रेव राम यादव करैली



मुबारकपुर में पूर्व मंत्री ने बूथ अध्यक्षों के साथ की मीटिंग

मोहम्मद जावेद
मुबारकपुर/आजमगढ़। रोडवेज स्थित मुबारकपुर मैरेज हाल में बुधवार को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता व बूथ कमेटी की एक बैठक समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष हाजी महमूद नोमानी व विधानसभा अध्यक्ष शोभनाथ यादव के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी नगर कमेटी व बूथ अध्यक्षो के साथ मीटिंग हुई।
पूर्व मंत्री चंद्रेव राम यादव करैली ने कहा की हमें आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बूथ को पूरी तरह से मजबूत करना होगा ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। हमें ऐसे ज़मीनी कार्यकर्ताओ को बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी बनानी चाहिए, जिसको कम से कम 150 लोगों का समर्थन मिलता हो, जिससे हमें अगले साल होने वाले चुनावों में यहाँ से सपा के उम्मीदवार को जीता कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग मिलेगा।
वही रामदुलार राजभर ने कहा की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का नारा है कि, हमारा बूथ सबसे मजबूत का आहवान किया है, तो हमारे बूथ अध्यक्षो की पूरी जिम्मेदारी है, कि वह सुबह शाम अपने अपने गाँव, मुहल्ले में सूची को लेकर वोटरलिस्ट की घर घर जाकर जाँच पड़ताल अवश्य कर ले। वही पूर्व जिलाध्यक्ष व दो बार के मुबारकपुर के प्रत्याशी अखिलेश यादव ने कहा की आज देश में युवाओं के सबसे बड़े कोई आदर्श नेता है। तो अखिलेश यादव है, सर्व समाज के नेता अगर कोई है, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही है। आज बूथ अध्यक्षों की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी है। वह अपने अपने बूथ स्तर पर पूरी ईमानदारी से लग कर कार्य करे, और 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए। उन्होंने कहा की हमें पूरी उम्मीद है, कि बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी पूरे निष्ठा व ईमानदारी के साथ समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर संदीप यादव गुड्डू, महाप्रधान राधेश्याम भारती, पूर्व महाप्रधान ज़ियाउल्लाह अंसारी, पूर्व महाप्रधान राजेश यादव, सपा नेत्री सना परवीन, गुफरान अहमद, अम्बार अजीजी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मज़ीद, समेत तमाम नगर कमेटी के अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments