चोरी के खाद, बीज के साथ तीन गिरफ्तार



मोहम्मद नासिर

चिरैयाकोट/मऊ। पुलिस अधिक्षक सुशील धुले के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिह के नेतृत्व मे बुधवार को भोर मे चिरैयाकोट पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी। पुलिस ने तीन अंतर जनपदीय चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास 33 बोरी बीज व खाद तथा एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। प्राप्त जानकरी के अनुसार, थानाध्यक्ष अमीत कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मुखबीर की सूचना पर सचूई नहर पुलिया के पास से प्यारे लाल प्रजापति पुत्र लालचन प्रजापति मीरपुर ओडासन थाना बहरीयाबाद हाव मोकाम मुडियारी थाना भूडकुडा जनपद गाजीपुर किशन राजभर पुत्र सुबाष राजभर मुरैनी थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर व कमलेश सोनकर पुत्र स्व मीठाई लाल सोनकर सादात वार्ड नम्बर 2 थाना सादात जनपद गाजीपुर को घटना मे प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 20 बोरी गेहू का बीज 2 बोरी खुली हुई गेहू का बीज 11 बोरी डीएपी खाद 2 किलो पालक का बीज 1किलो ग्राम मूली का बीज व 315 बोर का 1 अदद तमंचा व 315 का एक अदद जिन्दा कारतूस 5410 रूपये नगद 2 रम्मा 1 पाइप स्टील का 1 गरन्डर व 2ब् लेड बरामद किया। 

पूछताछ करने पर अभियुक्तो ने उपरोक्त माल के बारे मे बताया कि कोपागंज सहरोज मोड के पास से एक बीज की दुकान से 60,70 बोरी गेहू का बीज व आजमगढ गम्भीर पुर थाना क्षेत्र से यूरिया पोटास पालक मूली का बीज व 5000 हजार रूपये नगद तथा चौबेपुर थान क्षेत्र के उमरहा बाजार के पास से यूरिया आदि का चोरी किया था। पुलिस के अनुसार प्यारेलाल प्रजापति गिरोह सरगना है तथा कमलेश सोनकर चोरी का माल खरीदता है गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी सरसेन गंगासागर मिश्रा का0 गोकर्ण यादव अमित यादव व हिमान्शु यादव शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments