लालगंज दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजनाथ यादव व मंत्री बने देवेन्द्र नाथ पांडेय




अखिलेश मिश्र
लालगंज/आजमगढ़। दी बार एसोसिएशन के चुनाव में राजनाथ यादव को अध्यक्ष व देवेन्द्र नाथ पाण्डेय को महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने अपना के हुए मतदान का शुक्रवार को मतगणना की गयी। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजनाथ यादव 52 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी आनन्द कुमार श्रीवास्तव को 08 मतो से पराजित किया। आनन्द कुमार 44 मत मिले जबकि 2 मत अवैध पाए गए। वही महामंत्री पद के लिए देवेन्द्र नाथ पाण्डेय को 59 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वन्दी राम स्वारथ को 20 मतो से पराजित किये। रामस्वारथ 39 को मत मिले। चुनाव अधिकारी विनय शंकर राय ने मतों कि गणना करा कर गणना चार्ट वरिष्ठ सामिति को सौप दिया।

वरिष्ठ समिति के चेयरमैन समर बहादुर सिंह ने अध्यक्ष पद पर राजनाथ यादव, महामंत्री पद देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रथम रतीश चन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष द्वितीय विनोद कुमार सिंह चैहान, सहमंत्री प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय, सहमंत्री द्वितीय रवींद्र प्रताप चैहान, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार श्रीवास्तव व कार्यकारिणी सदस्य के पद पर सुनिश कुमार श्रीवास्तव, रवींद्र यादव, प्रदीपचंद्र तिवारी, संजय कुमार राय, अरविन्द कुमार सिंह, विजय बहादुर प्रजापति, को निर्वाचित घोषित किया। इस अवसर पर अमरनाथ यादव, धर्मेश पाठक, लालजीत यादव, रामअनुज यादव, इन्द्रभानु चैबे, संतोष कुमार सिंह, नगेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव, प्रसिद्ध नारायण सिंह, कैलाश सिंह, देवधारी राय, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार मोदनवाल सहित काफी संख्या में अधिवक्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments