आजमगढ़ । शहर के जजी के मैदान में गुरुवार को एक माह से चल रहे स्वाधिनता का अमृत महोत्सव के समापन विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अंतिम रूप देने में आयोजक समिति के लोग जुटे हुए है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक अंबेश जी ने कहा स्वाधिनता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम 19 नवंबर से पूरे देश में मनाया जा रहा है। आजमगढ़ जनपद में 14 रथ निकाले गए, जो जिले के विभिन्न ब्लाकों के गांवों में पहुंच कर आमजन को स्वाधिनता आंदोलन के उन वीर महापुरूषों के बारे में जागरूक किया जिनका इतिहास के पन्ने में नाम तक दर्ज नहीं किया गया। वे आज भी गुमनामी के दौर में रह रहे हैं। ऐसे महापुरूषों की याद में यह स्वाधिनता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन व मस्तिक में देश भावना की अलख जगाना है।
उन्होंने कहा कि जिनके माध्यम से हमें आजादी मिली ऐसे महापुरूषों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आजादी एक या दो लोगों से नहीं मिली, बल्कि आजादी में संपूर्ण समाज का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में वर्ष 1971 की लड़ाई में योगदान देने वाले जिले के ऐसे 15 महापुरूषों के परिवारजनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम गुरुवार को सुबह साढ़े दस से शुरू होगा और दोपहर लगभग दो बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में दोपहर एक बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिसमें मुंबई की बैंड पार्टी भी शामिल है। इसमें सिर्फ देश भक्ति ही कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में सेना के रिटायर कर्नल, पूर्वांचल विश्व विद्यालय के कुलपति, संघ के गोरखपुर प्रांत प्रचारक समेत अन्य वरिष्ठजन भी मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक सुशील कुमार जी, विद्या भारती के प्रदेश मंत्री अवध नरायन मिश्र, डा. पियुष सिंह यादव, सिद्धार्थ समेत अन्य लोग शामिल रहे।
0 Comments