भड़काऊ टिप्पणी के आरोप में कालीचरण महाराज गिरफ्तार-जाने क्या है मामला



नई दिल्ली। रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानित करने वाला कथित भड़काऊ टिप्पणी के आरोप में मध्य प्रदेश के खजुराहो से कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ रायपुर के दो थानों में केस दर्ज है। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। रायपुर के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने मुताबिक, रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि वे खजुराहो के एक होटल में हैं। उन्होंने अपने सभी मोबाइल बंद कर रखे थे। सुबह 4.00 बजे पुलिस होटल में पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब सड़क मार्ग से कालीचरण महाराज को रायपुर लाया जा रहा है। शाम 5 बजे तक पुलिस रायपुर पहुंच सकती है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि रायपुर में हुई धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कहे थे। उन्होंने कहा था कि नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर सही कदम उठाया था। कालीचरण दास ने कहा कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था। मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने गांधी की हत्या कर दी। इस टिप्पणी के खिलाफ रायपुर के थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

Post a Comment

0 Comments