मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक गांव में सात वर्ष की बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक किसान ने शुक्रवार को मुरादाबाद के कंथा इलाके में बच्ची के शव को गन्ने के खेत में देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची बुधवार को लापता हो गई थी और उसके परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
0 Comments