यूपी प्रधानाचार्य परिषद के उपाध्यक्ष बने शिव प्रसाद मिश्र

जावेद अहमद अंसारी विशेष आमंत्रित सदस्य व देवेन्द्र नाथ पांडेय सदस्य निर्वाचित



आजमगढ़। गोरखपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 42वें प्रांतीय सम्मेलन में प्रांतीय कार्यकारिणी हेतु पदाधिकारियों/सदस्यों का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें विभिन्न जनपदों के अलावा आजमगढ़ जनपद से उपाध्यक्ष पद पर शिव प्रसाद मिश्र प्रधानाचार्य श्री शंकर जी इन्टर कॉलेज पुष्प नगर, विशेष आमंत्रित सदस्य पद पर जावेद अहमद अंसारी प्रिंसिपल जनता इन्टर कॉलेज माहुल व सदस्य देवेन्द्र नाथ पांडेय प्रधानाचार्य इन्टर कालेज सरयवृंदा वन निर्वाचित हुए। आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष डॉ अजीत सिंह व मीडिया प्रभारी डा. राम जनम दुबे, डा. सत्य प्रकाश मिश्रा, डा. शिव कुमार मिश्रा, डा. अजय कुमार यादव, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, अवनीश कुमार यादव, विजय कुमार मौर्या, राकेश चतुर्वेदी, राजीय गोयल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी/सदस्यो को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments